/sootr/media/post_banners/21aec2f6eedd23f0d10ec462a458fe5b50fbb0ebfdc7c2b0747880aff03c6a1d.jpeg)
MUMBAI. टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आईं है, जो जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी चर्चा में है। भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है। इसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स शामिल हो चुके है। अब खबरें है कि भारत जोड़ो यात्रा में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी ने भी हिस्सा लिया है।
राहुल संग फोटो हुई वायरल
दोनों एक्ट्रेस की राहुल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वायरल हो रही इस फोटो में राहुल के साथ आकांक्षा और रश्मि नजर आ रही है। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि रश्मि और आकांक्षा सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं। वहीं दोनों ने भी कांग्रेस की इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। बता दें राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, रिया सेन समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में दो और नाम शामिल हो गए है।
More power to Bharat Yatris as famous TV actor @TheRashamiDesai & @akanksha800 join our fight for the truth. #BharatJodoYatra#ShaktiWalkpic.twitter.com/m7QWkl8Idz
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022
दोनों का वर्कफ्रंट
रश्मि को टीवी शो 'उतरन' से दुनियाभर में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। जबकि आकांक्षा को भी कई टीवी शो में दिखा जा चुका हैं। हाल ही में आकांक्षा 'मीका दी वोटी' में भी नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की थी।